India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • धर्म

Ramadan 2026: भारत में 20 फरवरी को कब है सेहरी का सही समय, इसे खाना क्यों माना जाता है बेहद पवित्र?

Ramadan 2026: भारत में 20 फरवरी को कब है सेहरी का सही समय, इसे खाना क्यों माना जाता है बेहद पवित्र?

Published on: 19 Feb 2026 | Author: Sagar Bhardwaj

गुरुवार से माह-ए-रमजान के पाक महीने का आगाज हो चुका है. आज यानी गुरुवार को पहला रोजा रखा गया. इसलाम में इस महीने का बड़ा ही महत्व है. इस पवित्र माह में मुसलमान रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रोजे की शुरुआत सुबह सेहरी के साथ होती है. माना जाता है कि जिसने सेहरी नहीं खाई वह रोजे के एक सवाब से महरूम रह गया. यहां हम आपको 20 जनवरी को होने वाली सेहरी का सही समय बताएंगे.

क्या है सेहरी

सेहरी वह भोजन है जो सूर्योदय से पहले किया जाता है. डॉक्टर सलाह देते हैं कि सेहरी में प्रोटीन, फाइबर और पानी प्रचूर मात्रा में होने चाहिए. सेहरी का भोजन आपको पूरे दिन ताकत देता है. सेहरी में ओट्स, दही, फल, सूखे मेवे आदि को शामिल किया जा सकता है.

क्या होता है इफ्तार

वहीं इफ्तार सूर्योदय के बाद रोजा खोलने की प्रक्रिया है. परंपरा के अनुसार, सूखे मेवे और पानी के साथ रोजा खोला जाता है और इसके बाद नमाज और फिर मुख्य भोजन होता है.

भारत में 20 फरवरी को सेहरी और इफ्तार का संभावित समय

20 फरवरी को सुबह 5.35 बजे सेहरी का समय है जबकि शाम 6.16 बजे इफ्तार का समय है. यहां बता दें कि सुन्नी और शिया दोनों के लिए सेहरी का समय अलग-अलग है.

रमजान का आध्यात्मिक महत्व

रमजान केवल उपवास रखने का नाम नहीं है बल्कि यह आत्मसंयम, सब्र और आत्मचिंतन का महीना है. रमजान के दौरान मुसलमान दिन में पांच वक्त नमाज अदा करते के साथ-साथ कुरान कि तिलावत, दान और जरूरतमंदों की मदद पर विशेष ध्यान देते हैं.

रोजा क्या है और कैसे रखा जाता है

रोजा सुबह फज्र की अजान के साथ शुरू होता है और सूर्यास्त तक चलता है. इस दौरान मुसलमान ना कुछ खाते हैं और न पीते हैं. इस दौरान सभी गलत काम और नकारात्मक सोच से दूरी बनाने की कोशिश की जाती है

More stories from News

  • राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने धरा, बोला- जेल जाने का डर नहीं

    राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने धरा, बोला- जेल जाने का डर नहीं

    India
  • 15 दिनों के अंदर डीजे फ्री हो जाएगा बिहार! मंत्री श्रवण कुमार ने विधान परिषद में किया ऐलान

    15 दिनों के अंदर डीजे फ्री हो जाएगा बिहार! मंत्री श्रवण कुमार ने विधान परिषद में किया ऐलान

    Bihar
  • '200% टैरिफ लगा दूंगा...', ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक युद्ध रुकवाने का क्रेडिट; कहा- PM मोदी को डायरेक्ट किया था फोन

    '200% टैरिफ लगा दूंगा...', ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक युद्ध रुकवाने का क्रेडिट; कहा- PM मोदी को डायरेक्ट किया था फोन

    International

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'अभी डील करो वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त किए तेवर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    बैंक लॉकर में रखा सामान चोरी होने पर ग्राहक को अधिकतम कितना मुआवजा मिल सकता है?

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    इन 22 राज्यों में अप्रैल से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, चुनाव आयोग ने जारी किए दिशा निर्देश

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    Ramadan 2026: भारत में 20 फरवरी को कब है सेहरी का सही समय, इसे खाना क्यों माना जाता है बेहद पवित्र?

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा: हरपाल सिंह चीमा

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    SL vs ZIM: जिम्बाब्वे का पुराना दौर लौटा, श्रीलंका को हराने के साथ ही लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, यहां देखें पूरी लिस्ट

© 2026 India Daily. All rights reserved.