India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • देश

राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने धरा, बोला- जेल जाने का डर नहीं

राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने धरा, बोला- जेल जाने का डर नहीं

Published on: 19 Feb 2026 | Author: Anuj

नई दिल्ली: राजस्थान के कोटा से सामने आए एक वीडियो ने राजनीतिक माहौल को अचानक गरमा दिया है. इस वीडियो में खुद को करणी सेना का प्रवक्ता बताने वाले राजसिंह आमेरा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के 25 सांसदों को जान से मारने की धमकी देता दिखाई दे रहा है.

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके कुछ ही घंटों के भीतर कोटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया. वीडियो में आरोपी बेहद आक्रामक अंदाज में बोलता नजर आता है.

संसद के घटनाक्रम का किया जिक्र

वह संसद में हुए एक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहता है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के चैंबर के बाहर विपक्षी सांसदों द्वारा किया गया हंगामा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आरोपी ने कहा कि अगर ऐसा दोबारा हुआ तो सांसदों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की जाएगी और एक-एक को गोली मार दी जाएगी. उसने सीधे राहुल गांधी का नाम लेते हुए उन्हें भी घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दी और कहा कि उसे जेल जाने का डर नहीं है.

पुलिस ने लिया संज्ञान

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटा सिटी पुलिस ने तुरंत वीडियो का संज्ञान लिया. सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि राजसिंह आमेरा पहले से ही आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. उस पर चार पुराने मुकदमे दर्ज हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह आदतन अपराधी की श्रेणी में आता है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने यह धमकी किसी संगठन या समूह के इशारे पर दी या यह उसकी व्यक्तिगत हरकत थी. जांच एजेंसियां उसके संपर्कों और गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही हैं. और साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया.

बीजेपी नेताओं ने क्या कहा?

इस मामले के सामने आते ही राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई. भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने तुरंत सफाई देते हुए कहा कि आरोपी का पार्टी से कोई संबंध नहीं है. बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने स्पष्ट किया कि यह व्यक्ति पार्टी का सदस्य नहीं है और उसका भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है.
 
More stories from News

  • राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने धरा, बोला- जेल जाने का डर नहीं

    राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने धरा, बोला- जेल जाने का डर नहीं

    India
  • 15 दिनों के अंदर डीजे फ्री हो जाएगा बिहार! मंत्री श्रवण कुमार ने विधान परिषद में किया ऐलान

    15 दिनों के अंदर डीजे फ्री हो जाएगा बिहार! मंत्री श्रवण कुमार ने विधान परिषद में किया ऐलान

    Bihar
  • '200% टैरिफ लगा दूंगा...', ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक युद्ध रुकवाने का क्रेडिट; कहा- PM मोदी को डायरेक्ट किया था फोन

    '200% टैरिफ लगा दूंगा...', ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक युद्ध रुकवाने का क्रेडिट; कहा- PM मोदी को डायरेक्ट किया था फोन

    International

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'अभी डील करो वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त किए तेवर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    बैंक लॉकर में रखा सामान चोरी होने पर ग्राहक को अधिकतम कितना मुआवजा मिल सकता है?

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    इन 22 राज्यों में अप्रैल से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, चुनाव आयोग ने जारी किए दिशा निर्देश

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    Ramadan 2026: भारत में 20 फरवरी को कब है सेहरी का सही समय, इसे खाना क्यों माना जाता है बेहद पवित्र?

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा: हरपाल सिंह चीमा

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    SL vs ZIM: जिम्बाब्वे का पुराना दौर लौटा, श्रीलंका को हराने के साथ ही लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, यहां देखें पूरी लिस्ट

© 2026 India Daily. All rights reserved.