India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • Business

बाजार में भारी गिरावट, मार्केट खुलते ही 6 लाख करोड़ हुए स्वाहा! सेंसेक्स 800 और निफ्टी 250 अंक से हुआ धड़ाम

बाजार में भारी गिरावट, मार्केट खुलते ही 6 लाख करोड़ हुए स्वाहा! सेंसेक्स 800 और निफ्टी 250 अंक से हुआ धड़ाम

Published on: 13 Feb 2026 | Author: Kuldeep Sharma

मुंबई: आज शेयर बाजार में जबरदस्त दबाव देखने को मिला. शुक्रवार सुबह बाजार खुलते ही बिकवाली का ऐसा दौर शुरू हुआ कि कुछ ही मिनटों में निवेशकों की करीब 6 लाख करोड़ रुपये की पूंजी साफ हो गई. सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा फिसल गया, जबकि निफ्टी भी 250 अंक से अधिक टूट गया. गिरावट सिर्फ बड़े इंडेक्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेज कमजोरी दर्ज की गई.

आईटी सेक्टर बना बड़ी वजह

इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर आईटी शेयरों पर दिखा. निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 4.8 फीसदी टूटकर 31,600 के नीचे आ गया, जो 10 महीने का निचला स्तर है. इन्फोसिस 6 प्रतिशत से ज्यादा, टीसीएस लगभग 5 प्रतिशत और एचसीएल टेक, विप्रो जैसे शेयर 3-4 प्रतिशत तक गिरे. पिछले एक महीने में आईटी इंडेक्स करीब 17 प्रतिशत टूट चुका है, जिसने बाजार की धारणा कमजोर कर दी.

ग्लोबल और महंगाई का दबाव

भारतीय महंगाई के ताजा आंकड़ों ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है. नए आधार वर्ष के अनुसार जारी आंकड़ों से संकेत मिला कि महंगाई ऊंची बनी हुई है, जिससे ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम हुई. दूसरी ओर, अमेरिकी टेक इंडेक्स नैस्डैक में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट से वैश्विक बाजारों में नकारात्मक माहौल बना. एआई के बढ़ते प्रभाव से पारंपरिक आईटी सेवाओं की मांग घटने की आशंका भी दबाव बढ़ा रही है.

मार्केट ब्रेड्थ बेहद कमजोर

एनएसई पर कारोबार करने वाले करीब 2,700 शेयरों में से केवल लगभग 400 में तेजी रही, जबकि 2,200 से अधिक शेयर लाल निशान में बंद हुए. कई शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर के करीब पहुंचे. इंडिया VIX 11.73 पर रहा, जो 12 से नीचे है, लेकिन इसमें हल्की बढ़त दर्ज की गई. इससे बाजार में घबराहट सीमित, पर सतर्कता बरकरार दिखी.

चुनिंदा शेयरों ने संभाला मोर्चा

गिरावट के बीच कुछ हैवीवेट शेयरों ने आंशिक सहारा दिया. एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और एसबीआई लाइफ में हल्की बढ़त दर्ज की गई. इसके बावजूद निफ्टी 25,500 के आसपास दबाव में बना रहा. विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक आईटी और वैश्विक संकेतों में सुधार नहीं होता, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.

More stories from News

  • तारिक रहमान की सत्ता में वापसी, क्या बदल देगी बांग्लादेश के तेवर; बीएनपी की जीत भारत के लिए क्यों है अहम?

    तारिक रहमान की सत्ता में वापसी, क्या बदल देगी बांग्लादेश के तेवर; बीएनपी की जीत भारत के लिए क्यों है अहम?

    India
  • रोमांटिक नहीं कानूनी पचड़े में फंसा 'रोज डे' सेलिब्रेशन, पति-पत्नी की इस हरकत पर दर्ज हो गई FIR

    रोमांटिक नहीं कानूनी पचड़े में फंसा 'रोज डे' सेलिब्रेशन, पति-पत्नी की इस हरकत पर दर्ज हो गई FIR

    Bihar
  • कटऑफ 18 फिर भी 31 अंक वाले बाहर, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बवाल

    कटऑफ 18 फिर भी 31 अंक वाले बाहर, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बवाल

    Jharkhand

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    शराब समझकर पी लिया एसिड..., राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में तीन महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत, एक गंभीर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    70 लाख की फिरौती का खेल हुआ फेल, 24 घंटे में पटना पुलिस ने अगवा डॉक्टर को छुड़ाया, साजिश में एक डॉक्टर भी शामिल

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    आतंकी अब्दुल रहमान हत्याकांड में लिया गया बड़ा एक्शन, सुरक्षा चूक पर सस्पेंड हुए डिप्टी और जिला जेल सुपरिटेंडेंट

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    कौन हैं तारिक रहमान? जिनके हाथों में अब आएगी बांग्लादेश की कमान! 4 साल की उम्र में जाना पड़ा था जेल

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    हाईवे पर मचा मौत का तांडव, बेंगलुरु के पास सड़क हादसे में उजड़ गए सात घर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    विश्व रेडियो दिवस आज, भारत में पहले रेडियो स्टेशन का उद्घाटन कब और किसने किया था?

© 2026 India Daily. All rights reserved.