26 फरवरी को एक-दूजे के हो जाएंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, कपल का वेडिंग कार्ड वायरल
Published on: 16 Feb 2026 | Author: Antima Pal
मुंबई: बॉलीवुड और टॉलीवुड के फैंस में इन दिनों खूब हलचल मची हुई है. साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया पर अब एक वेडिंग कार्ड लीक हो गया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी 2026 को शादी रचाएंगे.
विजय और रश्मिका की शादी की खबरें वायरल
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इंटीमेट सेरेमनी होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और कुछ दोस्त ही शामिल होंगे. जगह के तौर पर उदयपुर के किसी खूबसूरत हेरिटेज पैलेस का नाम लिया जा रहा है. कार्ड में लिखा है कि विजय देवरकोंडा की ओर से यह निमंत्रण है, जिसमें वे कहते हैं कि रश्मिका और वे 26 फरवरी को छोटी-सी निजी शादी करेंगे. इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम पहुंच सकते हैं.
दोनों की जोड़ी की शुरुआत 'गीता गोविंदम' से हुई शुरू
अभी तक विजय या रश्मिका ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन अफवाहें काफी पुरानी हैं. दोनों की जोड़ी की शुरुआत 2018 की फिल्म 'गीता गोविंदम' से हुई थी, जिसके बाद 'डियर कॉमरेड' में भी साथ काम किया. फैंस लंबे समय से उनकी शादी की उम्मीद कर रहे थे. पिछले साल अक्टूबर 2025 में उनकी एंगेजमेंट की खबरें आई थीं. हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ देखा गया, जहां वे अलग-अलग आए लेकिन एक ही कार में चले गए.
Vijay Devarakonda and Rashmika getting married on March 4th. Wedding Card Here.
by u/RehanMad in BollyBlindsNGossip
पैपराजी ने रश्मिका को 'शादी मुबारक हो' कहा, तो उन्होंने मुस्कुराकर जवाब टाल दिया. इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि दोनों ने अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं. एक बड़ी OTT कंपनी ने कथित तौर पर 60 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था वेडिंग के एक्सक्लूसिव राइट्स के लिए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. वे मीडिया की चकाचौंध से दूर एक सादगी भरी शादी चाहते हैं. फैंस सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं और एक्साइटमेंट से भरे हुए हैं. रश्मिका को उनकी क्यूटनेस और एक्टिंग के लिए प्यार मिलता है, जबकि विजय 'अर्जुन रेड्डी' और 'लाइगर' जैसी फिल्मों से मशहूर हैं.