धुरंधर-2 से पहले निर्देशक आदित्य धर को बड़ा झटका, रिलीज से पहले होगा ये बड़ा एक्शन!
Published on: 16 Feb 2026 | Author: Anuj
मुंबई: दक्षिण मुंबई में फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की शूटिंग के दौरान कथित रूप से नियम का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है. नियम का उल्लंघन करने को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है.
ए वार्ड कार्यालय ने जोन-1 के उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निर्देशक आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी B62 Studios को स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है. और साथ ही बिना अनुमति छत पर शूटिंग और दो जेनरेटर वैन के इस्तेमाल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश भी की गई है.
फरवरी माह में किया गया नियम का उल्लंघन
अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज और सांस्कृतिक विकास निगम ने 7 और 8 फरवरी को मोदी स्ट्रीट और पेरिन नरिमन स्ट्रीट पर शूटिंग की अनुमति दी थी. आरोप है कि सेट पर पुलिस की शर्तों का उल्लंघन हुआ और ज्वलनशील सामग्री का उपयोग किया गया, जबकि इसकी स्पष्ट मनाही थी.
ज्वलनशील वस्तु का इस्तेमाल ना करने का आश्वासन
पहली चेतावनी के बाद 13 और 14 फरवरी के लिए दोबारा आवेदन किया गया. आश्वासन दिया गया कि कोई ज्वलनशील वस्तु का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. लेकिन 14 फरवरी की रात करीब 12:45 बजे मशालें जलाने की शिकायत मिली. पुलिस 15 मिनट में पहुंची और पांच जलती मशालें जब्त की. नगर निगम ने आवेदक द्वारा जमा 25 हजार रुपये की सुरक्षा राशि भी जब्त कर ली है. अधिकारियों का कहना है कि रात चार बजे तक निगरानी रखी गई ताकि आगे कोई नियम न टूटे.
क्या ब्लैकलिस्ट हो जाएगी B62 Studios?
दूसरी घटना के बाद ए वार्ड कार्यालय ने कोमल पोखरियाल, नाशिर खान और B62 Studios को भविष्य में राज्य फिल्म निगम की वेबसाइट से अनुमति न देने की सिफारिश की है. इसे सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया गया है. जब्त मशालों को मिंट रोड चेकपोस्ट पर दर्ज करने और औपचारिक दंड प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति भी मांगी गई है. अधिकारियों का कहना है कि फोर्ट इलाकमें इस तरह की लापरवाही खतरा पैदा कर सकती है.