माइनर ब्रेन हेमरेज से कितना उबरे सलमान खान के पिता सलीम खान? जानें अब कैसी है तबीयत
Published on: 19 Feb 2026 | Author: Antima Pal
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर से पूरा फिल्म जगत और फैंस चिंतित हो गए थे. 90 साल के सलीम खान को 17 फरवरी 2026 को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एडमिट किया गया. अस्पताल में उन्हें आईसीयू में रखा गया और सेफ्टी के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया.
माइनर ब्रेन हेमरेज से कितना उबरे सलीम खान?
परिवार के सदस्यों ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर सलीन खान का हालचाल जाना. सलमान खान, अरबाज खान, अलवीरा खान अग्निहोत्री, अरपिता खान, दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा समेत कई रिश्तेदार और दोस्त मिलने पहुंचे. सलीम खान की दोनों पत्नियां सलमा खान और हेलेन भी अस्पताल में नजर आईं. फैंस और शुभचिंतक सोशल मीडिया पर लगातार प्रार्थना कर रहे हैं.
सलीम खान को लेकर क्या बोले डॉक्टर?
लीलावती अस्पताल ने 18 फरवरी को प्रेस ब्रीफिंग कर सलीम खान की सेहत पर आधिकारिक अपडेट दिया. डॉक्टर जलिल पारकर ने मीडिया को बताया कि सलिम खान को माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था, लेकिन यह बहुत कम था और किसी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी. सुबह एक छोटी प्रक्रिया DSA (डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी) की गई, जो न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने की.
आज वेंटिलेटर से हटाए जा सकते है सलमान खान के पिता
डॉक्टर ने स्पष्ट किया कि यह कोई बड़ी सर्जरी नहीं थी, बल्कि एक सामान्य प्रक्रिया है. डॉक्टर जलिल पारकर ने कहा, "सलीम खान की हालत स्थिर है. वे पूरी तरह होश में थे जब आए थे और अब रिकवर कर रहे हैं. उम्र के कारण रिकवरी में थोड़ा समय लगता है. आज यानी 19 फरवरी को उम्मीद है कि उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा."
अस्पताल ने फैमिली की इच्छा के अनुसार आगे कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं करने का फैसला किया है. सलीम खान बॉलीवुड के सबसे सफल लेखक जोड़ियों में से एक हैं. उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर 'शोले', 'देवर', 'ट्रेजर', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी क्लासिक फिल्मों की कहानियां और स्क्रिप्ट लिखीं. उनकी सेहत से जुड़ी हर खबर फैंस के लिए महत्वपूर्ण है.सलमान खान ने अस्पताल से निकलते हुए मीडिया से बात नहीं की, लेकिन परिवार पूरी तरह साथ है. डॉक्टर्स का कहना है कि अब सब ठीक हो रहा है और जल्द ही वे घर लौट सकेंगे.