India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • पंजाब

CM भगवंत मान किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक में हुए शामिल, खेलों को नशों के खिलाफ 'सबसे घातक हथियार' बताया

CM भगवंत मान किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक में हुए शामिल, खेलों को नशों के खिलाफ 'सबसे घातक हथियार' बताया

Published on: 19 Feb 2026 | Author: Hemraj Singh Chauhan

लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक के समापन समारोह में शिरकत की और खेलों को नशों से मुक्ति का सबसे प्रभावी हथियार करार दिया. उन्होंने कहा कि राज्य का आगामी बजट खेलों के क्षेत्र में और अधिक निवेश करेगा, ताकि युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक और रचनात्मक राह मिल सके. मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि जब बच्चे मैदानों पर पसीना बहाकर पदक घर लाएंगे, तो नशा विरोधी किसी अलग अभियान की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बैलगाड़ी दौड़ों की 12 साल बाद हुई वापसी को ग्रामीण संस्कृति की जीवंत झलक बताया. उन्होंने याद दिलाया कि पिछली सरकारों में बंद पड़ी इस परंपरा को 'पंजाब पशु क्रूरता निवारण (पंजाब संशोधन) एक्ट, 2025' के जरिए सुरक्षित ढंग से फिर शुरू किया गया. 11 जुलाई 2025 को विधानसभा में सर्वसम्मति से पास हुए इस कानून ने पशुओं की भलाई सुनिश्चित करते हुए रास्ता साफ किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बैल हमारे सांस्कृतिक गौरव का हिस्सा हैं, और पहले सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने भी करतारपुर में बैलों के साथ खेती की. यह खेल न केवल विरासत को बचाता है, बल्कि युवाओं को नशों और मोबाइल की लत से दूर रखता है.

किला रायपुर को पंजाब की खेल शान बहाल करने का प्रतीक बताते हुए भगवंत मान ने 'नई खेल नीति 2023' की सराहना की, जिसके तहत हर गांव में स्टेडियम बनाए जा रहे हैं. उन्होंने 'खेड्डां वतन पंजाब दियां' कार्यक्रम के तीन सफल सीजन का जिक्र किया, जहां एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां हिस्सा लेती दिखीं. मुख्यमंत्री ने गर्व से कहा कि पंजाब आज खेलों में देश का नेतृत्व कर रहा है, और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय टीमों के कप्तान पंजाब से हैं.'युद्ध नशों के खिलाफ' मुहिम पर बात करते हुए उन्होंने खेलों को मुख्य हथियार बताया और कहा कि सरकार पहले से ही बड़े स्तर पर खेलों को बढ़ावा दे रही है. 

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि युवा विकास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को नजरअंदाज किया गया था, लेकिन अब फोकस पूरी तरह युवाओं पर है.विकास घोषणाओं में मुख्यमंत्री ने किला रायपुर के लिए कई ऐलान किए. गांव की फिरनी सड़क को 1.5 करोड़ रुपये से चौड़ा किया जाएगा, 8 एकड़ तालाब का 95 लाख रुपये में सीवेज मॉडल पर सौंदर्यीकरण होगा, लाइब्रेरी को 10 लाख रुपये से अपग्रेड किया जाएगा, 6-ए-साइड हॉकी एस्ट्रोटर्फ के लिए 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे, स्टेडियम में फ्लडलाइट लगाई जाएंगी. इसके अलावा डेहलों से पखोवाल सड़क का 30 करोड़ रुपये में नवीनीकरण जल्द शुरू होगा.

स्वास्थ्य योजना पर जोर देते हुए उन्होंने लोगों से 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा कार्ड के लिए नाम दर्ज करवाने की अपील की, जिससे 65 लाख परिवारों को नकद रहित इलाज मिल रहा है. उन्होंने केंद्र से हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने की मांग दोहराई, जिन्होंने 19 साल की उम्र में देश के लिए शहादत दी.

इस मौके पर AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, तरुणप्रीत सिंह सौंद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने किला रायपुर के निवासियों की एकजुटता की तारीफ की और सभी से राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर गांवों के विकास में योगदान देने की अपील की.यह आयोजन पंजाब की ग्रामीण शक्ति, एकता और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करने वाला साबित हो रहा है, जहां खेल न केवल मनोरंजन हैं, बल्कि नशा मुक्ति और युवा सशक्तिकरण का माध्यम भी बन रहे हैं.

More stories from News

  • राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने धरा, बोला- जेल जाने का डर नहीं

    राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने धरा, बोला- जेल जाने का डर नहीं

    India
  • 15 दिनों के अंदर डीजे फ्री हो जाएगा बिहार! मंत्री श्रवण कुमार ने विधान परिषद में किया ऐलान

    15 दिनों के अंदर डीजे फ्री हो जाएगा बिहार! मंत्री श्रवण कुमार ने विधान परिषद में किया ऐलान

    Bihar
  • '200% टैरिफ लगा दूंगा...', ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक युद्ध रुकवाने का क्रेडिट; कहा- PM मोदी को डायरेक्ट किया था फोन

    '200% टैरिफ लगा दूंगा...', ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक युद्ध रुकवाने का क्रेडिट; कहा- PM मोदी को डायरेक्ट किया था फोन

    International

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'अभी डील करो वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त किए तेवर

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    बैंक लॉकर में रखा सामान चोरी होने पर ग्राहक को अधिकतम कितना मुआवजा मिल सकता है?

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    इन 22 राज्यों में अप्रैल से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, चुनाव आयोग ने जारी किए दिशा निर्देश

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    Ramadan 2026: भारत में 20 फरवरी को कब है सेहरी का सही समय, इसे खाना क्यों माना जाता है बेहद पवित्र?

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा: हरपाल सिंह चीमा

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    SL vs ZIM: जिम्बाब्वे का पुराना दौर लौटा, श्रीलंका को हराने के साथ ही लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, यहां देखें पूरी लिस्ट

© 2026 India Daily. All rights reserved.