Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के बाद अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, जानें प्रति लीटर कितनी बढ़ी कीमतें?

Published on: 30 Apr 2025 | Author: Garima Singh
Amul Milk Price Hike: अमूल डेयरी ने दूध की कीमतों मे बढ़ोतरी की है. अमूल डेयरी ने अपने दूध उत्पादों के लिए ₹2 प्रति लीटर की कीमत वृद्धि की घोषणा की है, जो गुरुवार 1 मई सुबह से प्रभावी होगी. बता दें बुधवार को मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में दो रुपये की वृद्धि की थी.
अमूल ने अमूल स्टैंडर्ड, अमूल बफैलो मिल्क, अमूल गोल्ड, अमूल स्लिम एंड ट्रिम, अमूल चाय माज़ा, अमूल ताज़ा और अमूल काउ मिल्क की कीमतों में बदलाव किया है. आइये जानते हैं नई कीमतों के बारे में.
Amul revises the price of Amul Standard, Amul Baffalo Milk, Amul Gold, Amul Slim n Trim, Amul Chai Mazza, Amul Taaza and Amul Cow Milk; prices go up by Rs 2. This comes into effect from tomorrow morning, 1st May 2025. pic.twitter.com/4NCalmJWPE
— ANI (@ANI) April 30, 2025
वैरिएंट | वॉल्यूम | पुरानी कीमत | नई कीमत |
स्टैंडर्ड | 500ml | 30 | 31 |
बफ़ेलो | 500ml | 36 | 37 |
गोल्ड | 500ml | 33 | 34 |
स्लिम एंड ट्रिम | 500ml | 24 | 25 |
गोल्ड | 1 लीटर | 65 | 67 |
टी-स्पेशल | 500ml | 31 | 32 |
टी-स्पेशल | 1 लीटर | 61 | 63 |
ताज़ा | 500ml | 27 | 28 |
ताज़ा | 1 लीटर | 53 | 55 |