Anil Kapoor Mother Passes Away: अनिल कपूर पर टूटा दुखों का पहाड़, लंबी बीमारी के चलते मां का हुआ निधन

Published on: 02 May 2025 | Author: Antima Pal
Anil Kapoor Mother Passes Away: अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार यानी आज 2 मई को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. उन्हें कथित तौर पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शाम करीब 5:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. निधन के समय उनकी उम्र 90 वर्ष थी. निर्मल कपूर के निधन से पूरा कपूर परिवार सदमे में है और शोक में है.
अनिल कपूर पर टूटा दुखों का पहाड़
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के ऊपर इस समय दुखों का पहाड़ टूट गया है. जी हां उनकी मां का निधन हो गया है. उन्होंने शुक्रवार को 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उम्र संबंधी समस्याओं के चलते उनका मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा था.
90 साल की उम्र में मां का हुआ निधन
कपूर खानदान की कुलमाता के रूप में जानी जाने वाली निर्मल कपूर ने हिंदी सिनेमा के कुछ सबसे बड़े नामों को उभरते हुए देखा है. सोनम कपूर, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर और खुशी कपूर जैसे लोकप्रिय सितारे उनके पोते-पोतियों में से हैं. उनके सबसे छोटे बेटे संजय कपूर भी एक अभिनेता हैं, जबकि उनके सबसे बड़े बेटे बोनी कपूर ने पिछले कुछ दशकों में बॉलीवुड की कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में बनाई हैं.
सदमे में है पूरा कपूर खानदान
निर्मल के जाने से कपूर खानदान के एक युग का अंत हो गया है. उनके बिना कोई भी पारिवारिक समारोह अधूरा लगता था - तस्वीरों में हमेशा मुस्कुराते हुए, अपने प्रियजनों से घिरी हुई. उनके बच्चे अक्सर उनके लिए दिल से लिखे संदेश शेयर करते थे और परिवार को एक साथ रखने वाली महिला के लिए गहरा प्यार और तारीफ जाहिर करते थे. परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया अपनी मां के निधन से अनिल कपूर शोक में हैं. इस बारे में परिवार ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.