राजामौली की 'वाराणसी' में काम करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी ये शर्त! महेश बाबू को चुकानी पड़ी थी कीमत
Published on: 04 Feb 2026 | Author: Babli Rautela
मुंबई: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब सात साल के लंबे ब्रेक के बाद इंडियन सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं. उनकी आने वाली फिल्म वाराणसी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. इस फिल्म को साउथ के बड़े डायरेक्टर एस एस राजामौली ने डायरेक्ट कर रहे हैं, जिनकी फिल्मों का क्रेज देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है.
प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म के लिए हां कहने से पहले राजामौली के सामने एक खास शर्त रखी थी. यह शर्त न सिर्फ फिल्म के स्वरूप को बदलने वाली साबित हुई, बल्कि इसका असर सीधे फिल्म के लीड एक्टर पर भी पड़ा.
वाराणसी से पहले डायरेक्टर के सामने प्रियंका की रिक्वेस्ट
प्रियंका ने बताया कि जब राजामौली ने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई, तो उन्हें फीमेल कैरेक्टर बेहद पसंद आया. लेकिन इतने सालों बाद इंडियन फिल्म करने को लेकर उनके मन में एक इच्छा थी. उन्होंने डायरेक्टर से साफ कहा कि वह चाहती हैं कि फिल्म में उनसे डांस करवाया जाए. प्रियंका के मुताबिक उन्होंने लंबे समय से किसी भारतीय फिल्म में डांस नहीं किया था और वह इस अनुभव को फिर से जीना चाहती थीं. डायरेक्टर ने उनकी इस रिक्वेस्ट को खुशी खुशी स्वीकार कर लिया. इसके बाद फिल्म में डांस सीक्वेंस की प्लानिंग शुरू हुई, जो पहले इतनी बड़ी नहीं थी.
फिल्म के हीरो महेश बाबू ने मजाकिया अंदाज में बताया कि प्रियंका की इस रिक्वेस्ट की कीमत उन्हें चुकानी पड़ी. महेश बाबू के मुताबिक अब फिल्म में काफी डांस है और उन्हें भी पूरी मेहनत करनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि एक गाना तो शूट भी हो चुका है, जो उनके दिमाग में लगातार बजता रहता है.
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म के लिए फैंस में एक्साइटमेंट
प्रियंका और महेश बाबू के डांस की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के अलग अलग रिएक्शन आने लगे. कई लोगों ने इसे सिनेमा का असली जादू बताया, तो कुछ ने गाने की झलक दिखाने की मांग कर डाली. फैंस का मानना है कि दोनों की केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर कमाल करने वाली है. प्रियंका की वापसी और महेश बाबू का एक्शन अवतार पहले ही चर्चा में है. ऐसे में डांस नंबर की एंट्री ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है.
वाराणसी को अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. अभी से फिल्म को लेकर जिस तरह का माहौल बना हुआ है, उससे साफ है कि यह आने वाले समय की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हो सकती है. प्रियंका चोपड़ा की एक छोटी सी रिक्वेस्ट ने इस फिल्म में डांस और एंटरटेनमेंट का तड़का बढ़ा दिया है. अब देखना यह होगा कि बड़े पर्दे पर यह कॉम्बिनेशन दर्शकों के दिलों पर कितना असर डालता है.