India Daily
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
  • कारोबार
  • देश
  • वायरल
  • होम
  • ख़बरें
  • देश

मौसम का बड़ा उलटफेर, 5 राज्यों में झमाझम बारिश; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

मौसम का बड़ा उलटफेर, 5 राज्यों में झमाझम बारिश; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

Published on: 19 Feb 2026 | Author: Kuldeep Sharma

नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश का दौर कमजोर पड़ रहा है, लेकिन पहाड़ों पर अभी भी असर बरकरार है. दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में रात भर हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान नीचे आया और सुहावना एहसास हुआ. अब 19 फरवरी को मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर में बादल छाए रहेंगे, जबकि केरल, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश हो सकती है. किसानों को फसलों का ध्यान रखना होगा, क्योंकि कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं. तापमान में धीमी बढ़ोतरी से गर्मी का अहसास आने लगा है. 

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम 13 डिग्री के करीब. कल हुई हल्की बारिश से एयर क्वालिटी सुधरी है, एक्यूआई अब मध्यम स्तर पर है. येलो अलर्ट जारी है, गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. दैनिक कामकाज पर असर कम होगा.

उत्तर भारत में बारिश और ठंड

राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं है. तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा चल सकती हैं. जयपुर, बीकानेर और कोटा जैसे इलाकों में मौसम सर्द रहेगा. फसलों को मामूली नुकसान का खतरा है. तापमान अधिकतम 25 डिग्री के आसपास रहेगा, जिससे दिन में गर्मी नहीं सताएगी.

पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, लाहौल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी. गंगोत्री, केदारनाथ क्षेत्र प्रभावित होंगे. मैदानी हिस्सों में शुष्क मौसम लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड रहेगी. नए विक्षोभ से 23 फरवरी के आसपास फिर मौसम बिगड़ सकता है. 

दक्षिण भारत में तेज बारिश

केरल, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आज तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी है. बिजली कड़कने और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है. उधर, उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है. अगले दिनों तापमान बढ़ने से गर्मी का असर बढ़ेगा.

More stories from News

  • 'भारत पर टैरिफ लगाने का ढूंढ रहे बहाना', अमेरिकी सांसद ने ट्रंप सरकार की दोहरी नीति पर उठाया सवाल !

    'भारत पर टैरिफ लगाने का ढूंढ रहे बहाना', अमेरिकी सांसद ने ट्रंप सरकार की दोहरी नीति पर उठाया सवाल !

    International
  • दिल्ली से बिहार तक दिखा बरकत का चांद, आज से शुरू हुआ रहमतों का सफर; रोजा खोलने और सेहरी का समय जानें

    दिल्ली से बिहार तक दिखा बरकत का चांद, आज से शुरू हुआ रहमतों का सफर; रोजा खोलने और सेहरी का समय जानें

    Astro
  • 'भारत के पास कोई वजह नहीं', रूसी तेल को लेकर ट्रंप के दावे को पुतिन सरकार ने बताया बेबुनियाद

    'भारत के पास कोई वजह नहीं', रूसी तेल को लेकर ट्रंप के दावे को पुतिन सरकार ने बताया बेबुनियाद

    International

More stories from #News

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    'लिमिटेड या सिंबॉलिक नहीं बल्कि कई दिनों तक होंगे हमले', अमेरिका-ईरान जंग में इजरायल का होगा अहम रोल!

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    रमजान 2026: पहला रोजा आज, इबादत में रह ना जाए कोई कमी; जानिए सही तरीका और जरूरी नियम

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    भगदड़ जैसी स्थिति में बदला शिव जयंती का जश्न, शिवनेरी किले में कई लोग घायल

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    राज्यसभा चुनाव में NDA का रहेगा दबदबा, बिहार में मिलेगा बंपर फायदा; यहां समझ लीजिए सभी 37 सीटों का गणित

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    शादी की खुशी मातम में बदली! बारात में अचानक रिवर्स हुई DJ गाड़ी ने 5 लोगों का कुचला, मौके पर हुई दो मासूमों की मौत

  • Season-ending injury could have just impacted Arne Slot’s title chances at Liverpool - report

    AI की चकाचौंध में दिल्ली ठप, वीवीआईपी रूट से सड़कें जाम की कैद में; घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे लोग

© 2026 India Daily. All rights reserved.