REDMI Note 15 Pro 5G सीरीज की सेल आज रात 11:59 बजे से होगी शुरू, जानें कीमत से फीचर्स तक
Published on: 03 Feb 2026 | Author: Shilpa Srivastava
नई दिल्ली: कुछ ही दिन पहले REDMI Note 15 Pro+ 5G और REDMI Note 15 Pro 5G को लॉन्च किया गया था. इस सीरीज को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है. अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं, तो बस कुछ घंटे का इंतजार बाकी है. आज रात 11:59 बजे इस फोन को अमेजन से खरीदा जा सकेगा. इस फोन को अमेजन पर उपलब्ध कराया गया है.
REDMI Note 15 Pro+ 5G और REDMI Note 15 Pro 5G की कीमत क्या है और इनके साथ क्या-क्या ऑफर्स दिए जा रहे हैं, ये हम आपको यहां बता रहे हैं, जिससे फोन खरीदने से पहले आपको सभी डिटेल्स मिल जाएं. चलिए जानते हैं इनकी पूरी डिटेल्स.
REDMI Note 15 Pro+ 5G की कीमत और ऑफर्स:
इसकी कीमत 39,999 रुपये है. इसे 5% डिस्काउंट के साथ 37,999 रुपये हो जाती है. यह इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है. इसके अलावा 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये है.
इसे हर महीने 1,336 रुपये की शुरुआती EMI देकर खरीदा जा सकता है. अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक का कार्ड है तो 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी मिल जाएगा. इसे कॉफी मोचा, कार्बन ब्लैक और मिराज ब्लू कलर में उपलब्ध कराया गया है.
REDMI Note 15 Pro 5G की कीमत और ऑफर्स:
इसकी कीमत 37,999 रुपये है. इसे 12% डिस्काउंट के साथ 29,999 रुपये हो जाती है. यह इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है.
इसे हर महीने 1,125 रुपये की शुरुआती EMI देकर खरीदा जा सकता है. अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक का कार्ड है तो 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी मिल जाएगा. इस फोन को सिल्वर ऐश, मिराज ब्लू और कार्बन ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा. सभी ऑफर्स के साथ कीमत और भी कम हो जाएगी.
Redmi Note 15 Pro, Redmi Note 15 Pro+ 5G के फीचर्स जानने के लिए क्लिक करें.